छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पति के काम में जाने के बाद पत्नी ने कर ली आत्महत्या, सदमे में आये पति ने भी मौत को लगाया गले, फंदे में झूलता मिला शव

कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक एक महिला ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। इस बात से सदमे में आये पति ने भी फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। घटना मनकेसरी गांव की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पहले पत्नी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके 24 घंटे के बाद ही पति ने भी घर के पीछे एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार कोंडागांव लंजोड निवासी सत्या मेश्राम 25 वर्ष अपनी पत्नी सीमा मेश्राम 23 वर्ष के साथ कांकेर के मनकेसरी गांव में रहता था। मंगलवार की दोपहर में उसकी पत्नी ने घर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आसपास के लोगों ने जब ये देखा तो इसकी जानकारी मजदूरी करने गए उसके पति को कॉल करके दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पति मौके पर पहुंचा और शव को फंदे से निकाल कर हॉस्पिटल ले गया। यहाँ पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बुधवार की सुबह उसका भी शव उसके घर के पीछे एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला।

24 घंटे के अंदर पति पत्नी की आत्महत्या की जानकारी मिलने की खबर के बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई है। वहीं पति पत्नी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button