क्राइमछत्तीसगढ़

इस जिले में 17 वर्षीय बेटे ने माता-पिता की हत्या कर; घर में दफनाया शव, कब्र को ही बनाया आशियाना, 5 दिन बाद खुला राज

सरगुजा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ एक 17 वर्षीय नाबालिग ने अपने माता-पिता की हत्या कर शव घर में ही दफना दिया। इस हत्या का पता तब चला जब बड़े भाई पांच दिन बाद घर आया। मामला उदयपुर क्षेत्र के खोधला गांव का है।

 

बता दें, उदयपुर क्षेत्र के खोधला गांव में रहने वाले जयराम सिंह (50) और फूलसुंदरी बाई (45) के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हेमंत अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहता है। वह गुरुवार को घर पहुंचा तो मां-बाप नहीं थे। उसने आसपास पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर के अंदर भी काफी बदबू आ रही थी। इस पर हेमंत ने पुलिस को सूचना दी। फिर जब पुलिस ने छोटे बेटे से कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या कर शव दफनाने का मामले सामने आया। फ़िलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इस दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि, आज से सप्ताह भर पहले उन्होंने अपने माता-पिता की हत्या लकड़ी काटने वाली वसूली से की थी। इसके बाद पिता का शव दफनाने के दो दिन बाद मां को दफनाया। सबसे हैरानी की बात यह है कि आरोपी उसी स्थान पर खाना भी बनाता था और रहता भी था। सूचना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है। वह मामले की जांच कर रही है।

 

SDOP ने बताया कि, पूछताछ में लड़के ने कहा- माता-पिता उससे प्यार नहीं करते थे। वह उसके भाई और भाभी को ज्यादा चाहते थे। इसके चलते उनकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या लड़के की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया। दोनों की हत्या एक ही दिन की, लेकिन दफनाया अलग-अलग दिन। इस वारदात में फिलहाल आगे कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button