छत्तीसगढ़

राजधानी में राज्य स्तरीय महिला मड़ई में शामिल हुए CM भूपेश, कौशल्या मातृत्व योजना का किया शुभारंभ, कहा ‘भाजपा ने महिला सशक्तिकरण का केवल दिखावा किया’

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय माहिला मड़ई का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शंकर नगर स्थित BTI मैदान में आयोजित महिला मड़ई में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी के स्टालों का अवलोकन किया।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला सम्मेलन में कौशल्या मातृत्व योजना की हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित कर योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत द्वितीय पुत्री के जन्म पर महिला हितग्राहियों को एक मुश्त 5 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है।

 

मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि इस दौरान उन्होंने कहा आज सांस्कृतिक रूप से हमारा समाज बहुत उदार है, लेकिन कहीं न कहीं महिलाओं के अधिकारों का हनन हुआ है। बीजेपी के समय में महिला सशक्तिकरण का केवल दिखावा किया गया। उन्होंने गांव का गौठान रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित होगा। महिला बाल विकास मंत्री ने प्रस्ताव रखा था, हमने महिला स्व सहायता समूह के 13 करोड़ ऋण माफ किए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा आज हमारी सरकार की उपलब्धि क्या है, वो आप इन स्टॉल को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। चीला फरा से लेकर गौठान तक अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही हैं। अब गोबर से पेंट भी बनेगा। वहीं बिजली उत्पादन होगा। महिला स्व सहायता समूह की बहनें 6 हजार सक्रिय गौठान में गोबर से बिजली उत्पादन करेंगी और पैसे भी कमाएंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button