क्राइमछत्तीसगढ़

पांडातराई थाना क्षेत्र में होलिका दहन की रात युवक की मिली लाश, हत्या कर जलाने की आशंका…

कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में युवक का अधजला शव मिला है। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव शुक्रवार को घर से कुछ ही दूरी में मिला है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव में मार्च्युरी में रखवा दिया है। ख़बर लिखे जाने तक स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया था।

 

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान शीतलापारा निवासी जुगेश साहू (24) पुत्र कमलेश साहू के रूप में हुआ है। वह मजदूरी करता था। पूछताछ में पता चला कि होलिका दहन की रात करीब 3 बजे तक उसे घर के आसपास ही देखा गया था। ऐसे में आशंका है कि 5 घंटे के दौरान उसकी हत्या की गई।

 

इस संबंध में पंडरिया SDOP नरेंद्र वेंताल ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या कैसे की गई। युवक के शव को जलाने का प्रयास किया गया है। ऐसे में हत्या स्पष्ट हो रही है। फिलहाल शव का शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। तभी परिजनों के भी बयान लिए जाएंगे। रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button