छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का शिवरीनारायण दौरा, संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का किया अनावरण, राम भक्तों के दिया ये बड़ा तोहफा

जांजगीर-चांपा। आज रविवार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण पहुंचे जहां उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 7 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने वहां 6 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण किया। सीएम बघेल ने शिवरीनारायण में रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण भी किया।

 

 

90 लाख की लागत से तैयार इस सेंटर में रामायण कालीन घटनाओं को पेंटिंग्स के जरिए प्रदर्शित किया गया है। रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर भावी पीढ़ी को रामायण काल की जानकारी देगा।

सीएम यहां मेला ग्राउंड में राम वनगमन पर्यटन प्रतिपथ के कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button