छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से भगवान राम के लिए विशेष भोज: अब अयोध्या में महकेगी प्रदेश में उत्पादित धान की खुशबू

रायपुर। ‘धान का कटोरा’ कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ एक बार फिर नया कीर्तिमान रचने जा रहा है। आपको बताते चलें कि प्रदेश में उत्पादित की जाने वाली धान की खास किस्म देवभोग से अयोध्या में भगवान राम के लिए विशेष भोज तैयार किया जाएगा। इसके लिए अयोध्या में करीब 1200 एकड़ खेतों में देवभोग धान की खेती होगी। अयोध्या की सीड्स कंपनी पुरारि ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से 110 क्विंटल बीज खरीदी का सौदा किया है।

 

रामलला के लिए तैयार होगा विशेष भोग :
इससे करीब 6 हजार क्विंटल फसल उत्पादन संभावित है। कृषि महाविद्यालय के डॉ. विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 110 क्विंटल छत्तीसगढ़ देवभोग बीज की सप्लाई इस महीने के अंत तक की जाएगी। अयोध्या की पुरारि सीड्स कंपनी के संचालक रामगोपाल तिवारी ने बताया कि बारिश के मौसम में किसान यहां देवभोग धान का उत्पादन करेंगे। इस धान के चावल से अयोध्या मंदिर में रामलला के लिए विशेष भोग तैयार किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button