क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानवता हुई शर्मसार : इस जिले में 1 साल तक ससुर बनाता रहा बहू से संबंध, पति ने दिया साथ…

बिलासपुर। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बहू ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पति पर साथ देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने ससुर और पति को गिरफ्तार किया है।

 

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ससुर पिछले एक साल से रेप की घटना को अंजाम दे रहा था। इसके बाद जब उन्होंने अपने पति को जानकारी दी, तब पति ने अपने पिता की तरफदारी की और कहा कि उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई, तो उसके साथ बुरा होगा। परेशान महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

 

पुलिस ने बताया :
पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय पीड़िता की शादी आज से छह वर्ष पहले हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब साल भर पहले उसके ससुर ने उसके साथ रेप किया। ससुर की हरकतों का उसने विरोध किया, तब उसने घर से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button