छत्तीसगढ़

कोरबा में शादी में घर पहुंची प्रेमिका, फिर मेहंदी वाले हाथों में दूल्हे को जाना पड़ा जेल, जानें पूरा मामला

कोरबा। जिले से दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपनी प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर रहा था। जिसके बाद शादी की भनक लगते ही प्रेमिका ने पुलिस से शिकायत की। अब पुलिस ने युवक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। उक्त मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।

 

ये है मामला :
मिली जानकारी के मुताबिक़ जलसो निवासी चिरंजीवी वर्मा (26) का पिछले कुच्छ वर्ष से रामपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। इसके बाद चिरंजीवी की शादी कहीं और तय ही गई और 10 मई को उसकी बारात जाने वाली थी।

 

प्रेमिका पहुंची :
बताया गया कि इस बात की जानकारी इसी बीच चिरंजीवी की प्रेमिका को लग गई। तब 10 मई को ही उसकी प्रेमिका पहले उस लड़की के घर गई, जिस लड़की से उसकी शादी होने वाली थी। फिर उसे पूरे मामले की शिकायत रामपुर चौकी में की। युवती ने बताया कि चिरंजीवी ने उसे शादी करने का वादा किया था। यही बात कहकर उसने मुझसे संबंध बनाया। अब शादी और कहीं कर रहा है। इसी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376( रेप) का केस दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button