क्राइमछत्तीसगढ़

BREAKING : इस जिले में दोस्त के साथ नहाने गया नाबलिग की पानी में डूबने से मौत, मजाक समझकर नहीं बचाई जान

रायगढ़। शहर के गोवर्धनपुर में स्थित पंचधारी डैम में शनिवार की शाम फिर एक नाबालिग की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य को डूबने से बचा लिया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के गोवर्धनपुर में स्थित पंचधारी नहाने गए एक नाबालिग की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग युवक गोवर्धनपुर स्थित ऐश्वर्यपुरम कॉलोनी का रहने वाला है जिसकी उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ पंचधारी नहाने के लिए गया था। जहां नहाते-नहाते गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई।

 

प्रशासन के द्वारा यहां नहाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध लगाया गया है। यहां नहाने पर प्रतिबंद को बोर्ड भी यहां दोनों किनारों पर लगाया गया है, इसके बावजूद शहरवासी बढ़ती गर्मी से राहत पाने परिवार और दोस्तों समेत से यहां सैकड़ो की संख्या में प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। आज यहां नाबालिग की मौत के बाद अगर प्रशासन के द्वारा यहां नहाने पर प्रतिबंद्ध नही लगाया जाता है आने वाले दिनों में यहां होनें वाली मौतों के आंकडे और अधिक बढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button