छत्तीसगढ़

प्रदेश में मौसम विभाग की चेतावनी! कई इलाकों में तेज अंधड़ के साथ होगी बारिश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है। अभी लोग तेज गर्मी और उमस से परेशान है। लेकिन जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। वहीं पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों मंे बादल छाएं हुए है इससे भी तापमान में कमी दर्ज की गई है।

 

मौसम विभाग ने आज कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई है। साथ ही बिजली गिरने के भी आसार हैं। वहीं अगले एक-दो दिन में मानसून पहुंचने के आसार हैं।

 

हवा की दिशा बदलने व द्रोणिका के प्रभाव से दिन के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट आई है। बिलासपुर को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश भर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

 

अंधड़ के साथ गिर सकती है बिजली
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, द्रोणिका के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली गिर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button