क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मछली करी नहीं बनाना पत्नी को जीवन भर के लिए पड़ा भारी, नाराज पति ने कर ली ख़ुदकुशी

भिलाई। शहर के खुर्सीपार थाना इलाके में पति-पत्नी के बीच मामूली सी बात पर उपजे विवाद के बाद पति ने आत्महत्या कर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक बीती रात मछली करी नहीं बनाने को लेकर दंपती के बिच विवाद शुरू हो गया। इसके बात पत्नी नाराज होकर आधी रात अपने माइके चली गई। जिसके बाद पति ने घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है।

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात लक्ष्मी नारायण नगर खुर्सीपार की है। यहां निवासी नितेश कुमार जेना 33 वर्ष अक्सर शराब पीकर घर आया करता था। बुधवार को भी नितेश शराब पीकर घर पहुंचा। जहां अपनी पत्नी पिंकी के साथ मछली करी नहीं बनाने को लेकर विवाद हुआ।

दोनों के बीच देर तक विवाद हुआ और पत्नी रात 11 बजे अपने मायके सेक्टर-7 चली गई। इसी बात को लेकर गुरुवार को नितेश ने अपने ही घर पर लगे पंखे में फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button