छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बस्तर के रास्ते दुर्ग संभाग में मानसून की दस्तक, राजधानी में बदरा, कई जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब यह बस्तर के रास्ते दुर्ग संभाग तक पहुंच गई है। इसके साथ ही बस्तर, दुर्ग और बलौदाबाजार जिले के कई इलाकों में बारिश हुई है। रायपुर में अभी तापमान सामान्य है और यहां बारिश नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

राजधानी रायपुर में उमस भरी गर्मी कम महसूस हो रही है और हल्के बादल भी छाए हुए है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की तिथि 19 से 20 जून के मध्य संभावना जताई है।

 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया, दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर भावनगर खंडवा गोंदिया दुर्ग भवानीपटना कलिंग पटनम मालदा और मोतिहारी है. अगले 3 दिन में मध्यप्रदेश के कुछ भाग और विदर्भ के कुछ भाग, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ भाग, ओडिशा, गंगेटिक, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ भाग में मानसून के पहुंचने की संभावना बन रही है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक स्थित है।

उत्तर-दक्षिण द्रोणिका उत्तर पूर्व बिहार से अंदरूनी ओडिशा तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके प्रभाव से शनिवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button