छत्तीसगढ़

प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल का विदेश दौराः इंडोनेशिया-सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की देंगे जानकारी, इंवेस्टर्स को देंगे आमंत्रण…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर से विदेश यात्रा पर जाने वाले है। इस बार वे इंडोनेशिया और सिंगापुर के विजिट पर जाएंगे। वहां छत्तीसगढ़ में संचालित योजनाओं के बारे में भारतीय के साथ ही स्थानीय लोगों को बताएंगे। इसके साथ ही वहां के इंवेस्टर्स को आमंत्रण देंगे। इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने दी है।

 

संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विदेश यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री इस बार इंडोनेशिया और सिंगापुर के विज़िट में जा रहे है।

इससे पहले वे अमेरिका गए थे। मुख्यमंत्री का यह दूसरा विदेश यात्रा है। मंत्री ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री जी सिंगापुर जाएंगे वहां जाकर इन्वेस्टर्स को आमंत्रण देंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बाली में पर्यावरण के संबंध में बड़ा कॉन्फ्रेंस है जहां मुख्यमंत्री का व्याख्यान देंगे।

27 जून तक प्रवास पर रहेगी टीम

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन समेत आला अफसरों का दल इंडोनेशिया और सिंगापुर जा रहा है। पहले 19 जून को नई दिल्ली जाएंगे, वहां से रात्रि में विमान द्वारा सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। 20 जून को बाली, इंडोनेशिया में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजना- नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के बारे में व्याख्यान देंगे। 24 जून को मुख्यमंत्री उद्योगपतियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। दल 27 जून तक प्रवास पर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button