छत्तीसगढ़

इस जिले में दिखेगा अनोखा नज़ारा, जानें क्या है जीरो शैडो डे जिससे नहीं देख पाएंगे खुद की परछाई

सरगुजा। आज सरगुजा संभाग में अनोखा नजारा दिखाई देने वाला है। जानकारी के मुताबिक़ सरगुजा संभाग के तीन जिलों में नो शैडो डे होने वाला है। आज दिनभर करीब 14 घंटे का दिन होगा और 12:40 बजे जीरो शैडो डे होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ के तीन जिलों से होकर कर्क रेखा गुजरती है जिसकी वजह से नो शैडो या जीरो शैडो होता है जिससे परछाई नहीं दिखाई देती है।

 


कर्क रेखा एक काल्पनिक रेखा है जो ऊत्तरी गोलार्द के 23•5 अक्षांश से गुजरती है। यह भारत के आठ राज्योंं से गुजरती है।

गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम। जो लोग +23.5 और -23.5 डिग्री अक्षांश के बीच रहते हैं, सूरज का झुकाव दो बार उनके अक्षांश के बराबर होगा- एक उत्तरायण के दौरान और एक बार दक्षिणायन के दौरान। इन दो दिनों में, दोपहर के समय सूरज ठीक हमारे ऊपर होगा और किसी भी चीज़ की परछाई जमीन पर नहीं पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button