छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सरायपुर

विष्णुदेव साय को हटाने के फैसले को कांग्रेस ने भाजपा की आदिवासी को बताया विरोधी मानसिकता

रायपुर  | देश के सर्वोच्च पद पर जनजाति वर्ग से द्रौपदी मुर्मू पूरे देश का नेतृत्व कर रही हैं। देश के सर्वोच्च पद पर जनजाति वर्ग से द्रौपदी मुर्मू पूरे देश का नेतृत्व कर रही हैं। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हटाने के फैसले को कांग्रेस ने भाजपा की आदिवासी विरोधी मानसिकता बताया है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस है। कम से कम आज के दिन विष्णुदेव साय को नहीं हटाना था। इसके जवाब में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसने अनुसूचित जनजाति वर्ग का सम्मान किया है।

जनजातियों के लिए अलग विभाग का गठन किया। रेणुका सिंह केंद्रीय मंत्री के रूप में जनजाति समाज के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। भाजपा ने हमेशा राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर जनजातियों का सम्मान किया है।

सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व बदलाव करता है। छत्तीसगढ़ में एक चुनौती है। चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सक्रियता से काम करें, इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें दायित्व दिया गया है। आगे क्या बदलाव होता है, यह कहना अभी संभव नहीं है। अरुण साव एबीवीपी से जुड़े रहे। सामाजिक क्षेत्रों में काम करते हुए भाजपा से जुड़े। सांसद का दायित्व निभा रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नई टीम बनाने के लिए युवा को अवसर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button