छत्तीसगढ़

भरी बारिश में मंत्री डॉ. डहंरिया ने नरदहा से किया विधानसभा स्तरीय पदयात्रा की शुरुवात

भारी बारिश होने के बाद भी उत्साह एवं जोश के साथ कांग्रेसियों ने आजादी का महोत्सव मनाने निकाली पदयात्रा
चंदखुरी। आज़ादी के हीरक महोत्सव के अवसर पर विधानसभा स्तरीय पदयात्रा का शुभारंभ आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरदहा से प्रदेश के नगरीय प्रशासन,विकास एवं श्रम मंत्री, डॉ. शिवकुमार डहरिया ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सभा एवं रैली निकालकर किया। भारी बारिश के होने के बाद भी काफी जोश एवं उत्सााह के साथ पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। इस पदयात्रा के माध्यम से देश की आज़ादी के 75 वें वर्ष के पड़ाव पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने पुरे देश में आज़ादी के हीरक महोत्साव मनाने पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है।
इस पद यात्रा के माध्याम से देश की आज़ादी के लिये महापुरूषों के कुर्बानियों व बलिदान को याद किया जायेगा साथ ही आज की नई पीढ़ी व आमजन को महापुरूषों के द्वारा देश के लिये दिये कुर्बानी, बलिदान व उनके संघर्ष से अवगत भी कराया जायेगा। साथ ही पदयात्रा के माध्याम से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को आम जनता के बीच पहुंचा जायेगा। कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किये वायदें में से अधिकतर वादों को पूरा किया है।
जिसमें किसानों की कर्ज माफी, लगातार तीन वर्षो से 2500 रूपया प्रति क्विंटन धान की खरीदी की गयी। इस वर्ष 2640 रू. प्रति क्विंटल में धान की खरीदी होगी। किसानों का जल कर (पानी भरना) माफ किया गया। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया गया। 4.5 लाख से अधिक वन अधिकार पट्टों का पुनरीक्षण कर पट्टा आबंटन किया गया। भूमिहीन कृषि मजदूरों को 7 हजार रू. सालाना आय सुनिश्चित करने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरू किया गया। इसके साथ ही सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यामंत्री सुपोषण अभियान, कौशल्या मातृत्व योजना, दाई-दीदी योजना, मुख्यामंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, राजीव युवा मितान क्लयब योजना, श्री धन्वंतरी जेनेकिर मेडिकल स्टोर योजना, स्वा‍मी आत्मानंद अंग्रेजी माध्य्म स्कूल योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजना कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में लाई है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा है।
 विकास के मामले में आरंग विधानसभा क्षेत्र मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रही है। राम वन गमन पथ की शुरूआत आरंग के चंदखुरी से ही शुरू किया गया है। भगवान राम की माता कौशल्या की जन्म स्थली भी आरंग विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत ही आता है, जहां पर विकास के अनेको कार्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मंत्री डॉ. डहरिया के नेतृत्व में पूर्ण किया जा चुका है तथा निरंतर विकास कार्य प्रगति पर है। आरंग विधान सभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 7462.85 लाख रूपये के विकास कार्य किये जा चुके हैं। ई-पंजीयन वाले शिक्षित बेरोजगारों के माध्यम से 895.11 लाख रूपये के मुख्यमंत्री सुगम सड़क का निर्माण किया जा चुका है। जल जीवन मीशन के तहत् सोलर आधारित जल प्रदाय योजना की राशि 10526.38 लाख के विकास कार्य प्रगति पर हैं। मुख्यमत्री समग्र योजना अंतर्गत 450.52 लाख रूपये के विकास कार्य किये जा चुके हैं। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अंतर्गत 284.70 लाख रूपये के विकास कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण अंतर्गत 401.36 लाख रूपये के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। विधायक निधि के अंतर्गत 536.10 लाख रूपये के विकास कार्य आरंग विधान सभा क्षेत्र में पूर्ण किये जा चुके हैं। आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत 1680 लाख रूपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। गौण खनिज अंतर्गत 1682.25 लाख रूपये के विकास कार्य किये गये हैं। जिला खनिज न्यास अंतर्गत 312.12 लाख रूपये के विकास कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। इसी प्रकार राज्य आयोजना पद 84.00 लाख रूपये, स्कूलों में अतिरिक्त् कक्ष निर्माण हेतु 75.36 लाख रूपये, नाबार्ड पोषित योजना राशि 37.06 लाख रूपयें, पंद्रहवे वित्त आयोग राशि 665.80 लाख रूपये, मनरेगा योजना राशि 352.532 करोड़ रूपये, मुख्यखमंत्री उद्घोषणा राशि 118.30 लाख रूपये के विकास कार्य आरंग विधान सभा क्षेत्र में प्रगति पर है। 45 करोड़ रूपये की लागत से गुल्लू में 132 केवी पॉवर सब स्टेशन का निर्माण किया जाना है, जिससे आने वाले समय मे आरंग लो वोल्टेज की समस्या से मुक्त हो जायेगी साथ ही समोदा में नये बिजली ऑफिस की स्विकृति हुआ है, जिससे दूर- दराज के लोगों को अब बिजली संबंधी कार्य के लिये आरंग आने की जरूरत नही होगी। नवागांव (राखी) में नये महाविद्यालय शुभारंभ किया जा चुका है। इसी प्रकार पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा आरंग में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की स्वीकृति मिली है, जिससे क्षेत्र के हजारों बच्चों को नि:शुल्क अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त होगी। आज़ादी के बाद पहली बार आरंग विधानसभा क्षेत्र में मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहें हैं, जिसे देखकर क्षेत्र की जनता काफी खुश हैं।
 वहीं दूसरी ओर केन्द्र की बीजेपी की मोदी सरकार की बाते करें तो आठ साल की मोदी सरकार ने देश को बदहाली की ओर ढकेल दिया है। देश की आम जनता आज महंगाई की मार से त्रस्त हो चुकी है, बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच गई है। पूँजीपति लोग और मालामाल हो रहें है वही गरीब जनता को दो वक्त की रोटी कमाना मुस्कील हो गया। मूलभू‍त आवश्यकताएं रोटी कपड़ा और मकान भी देश की जनता को नसीब नही हो रहा है। कांग्रेस की मनमोहन सरकार में 400 रू. में मिलने वाली गैस सिलेंडर आज मोदी सरकार की मेहबानी से देश की गरीब जनता 1150 रूपये में मिल रहा है। पेट्रोल, डिजल की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कम होने पर भी मोदी सरकार देश की जनता को महंगे दाम पर पेट्रोल, डिजल बेच रही है। आजादी के बाद आज मोदी सरकार खाने पीने की चीजों, चावल, दाल, आंटा, दही इत्यािदि में भी जीएसटी लगाकर मुनाफाखोरी में लगी हुई है। देशी में पूँजीवाद को बढ़ावा देने का काम बीजेपी की मोदी सरकार कर रही है। आज देश की सीमा सुरक्षित नही है। कुल मिलाकर देश के भविष्य को अंधकारमय बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकर कर रही है।
 09 अगस्तन से 14 अगस्त तक 05 दिवसीय चलने वाली इस पदयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन, विकास एंव श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उक्त बातें अपने सम्बोधन के माध्यम से बताया। इसके साथ ही पदयात्रा नरदहा से पचेड़ा, चंदखुरी, गोढ़ी दरबा होते हुए नगर पंचायत मंदिर हसौद पहुंचेगी जहां एक दिन के पदयात्रा का समापन किया जायेगा। इस पदयात्रा में प्रमुखरूप से आरंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, चंदखूरी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश ठाकुर , शहर कांग्रेस अध्यक्ष भारती देवांगन, चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग, ओमप्रकाश यादव अध्यक्ष नपा. मंदिरहसौद, खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, माखन कुर्रे जिला पंचायत सदस्य, दुर्गा राय जिला पंचायत सदस्य, रामचंद वर्मा जोन अध्यक्ष चंदखुरी, नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नपा. आरंग, हेमलता डुमेन्द्र साहू उपाध्यक्ष जनपद आरंग, देवनाथ साहू मंडी अध्यक्ष आरंग, रेखराम पात्रे, रामधनी वर्मा, शरद गुप्ता, गणेश बांधे, राममोहन लोधी, गौरी बाई देवांगन, राजेश्वरी साहू डॉ. लक्ष्मी्नारायण लोधी, सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कांग्रेस , महिला कांग्रेस कार्यकर्ता व आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button