छत्तीसगढ़दुर्ग

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया बड़ा दावा-बीजेपी जीतेगी अगला चुनाव…

भिलाई   | केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शुक्रवार को भिलाई दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने साल 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर कमर कस ली है। एक-एक बूथ के कार्यकर्ता को चर्चा के लिए बुलाया गया है। 35 से 40 बूथ के इंचार्ज व अन्य पदाधिकारियों को बुलाया गया है। पार्टी 2023 के लिए तैयारी कर रही है और आने वाले चुनाव में भाजपा ही जीतेगी।

केंद्रीय मंत्री ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए का कि राज्य सरकार ने विकास के नाम पर भाजपा शासन में छोड़े गए कार्यों को ही किया है। उसको छोड़कर भूपेश सरकार कुछ भी नया नहीं कर पाई है। कृषि व किसानों के लिए भी कुछ नहीं किया गया। अभी चुनाव आ रहे हैं, तो कृषि क्षेत्र में थोड़ा बहुत काम हुआ है, लेकिन वो कितना कारगर होगा यह कह पाना कठिन है। यह बातें उन्होंने भिलाई निवास में बीएसपी के अधिकारियों की बैठक और पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान कही है।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर ली चुटकी
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भारत को किसी ने तोड़ा ही नहीं, तो जोड़ने का प्रश्न ही नहीं उठता है। उन्हें भारत के बारे में भारत के लोगों के बारे में सोचना चाहिए। प्रधानमंत्री के साथ पूरा भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में भारत के लोगों को यह अहसास होना चाहिए कि, आजादी के इन 75 साल में हम कहा खड़े हैं और आगे भविष्य में और क्या कर सकते हैं।

अमृत महोत्सव पर 75 सरोवर बनाने का निर्णय
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि, आजादी के 75 अमृत महोत्सव के समय यह सोचने का समय है कि इस बीच क्या-क्या किया है। केंद्र सरकार ने मनरेगा से 75 अमृत सरोवर बनाने का निर्णय लिया है। घर-घर तिरंगा के नाम पर जन आंदोलन किया। कभी देश के लोगों को ऐसा वातावरण नहीं मिला। विश्व में भारत आज नंबर 1 है।

बीएसपी में हो रहे हादसों पर जताई चिंता
मंत्री ने भिलाई स्टील प्लांट में लगातार हो रहे हादसे को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संयंत्र में लगे मशीनी उपकरण काफी पुराने हो चुके हैं। जिसके रिप्लेसमेंट की व्यवस्था की जा रही है। मशीनों के पुराने होने की वजह से उत्पादन में भी गिरावट नजर आ रही है। जल्द ही इन उपकरणों को ठीक किया जाएगा या नया लेकर रिप्लेस किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button