छत्तीसगढ़रायपुर

महिला मोर्चा यह कर रही है तो उसे स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी को भी बुला लें :सीएम भूपेश बघेल

रायपुर |  भारत जोड़ो पदयात्रा के लिए केरल रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हवाई अड्‌डे के बाहर प्रेस से बात की। भाजपा महिला मोर्चा शराबबंदी और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर बड़ी रैली की तैयारी कर रही है।

इस आंदोलन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी टिप्पणी की है। बुधवार को उन्होंने कहा, महिला मोर्चा यह कर रही है तो उसे स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी को भी बुला लें। प्रदेश की महिलाएं उनसे पूछ सकें कि महंगाई क्यों बढ़ रही है। भाजपा महिला मोर्चा के आंदोलन से जुड़े सवाल पर उन्होंने छूटते ही कहा, बहुत अच्छा.. स्वागत है उनका।

करना चाहिए। लेकिन उससे पहले रमन सिंह से भी पूछ लें कि वे शराबबंदी क्यों नहीं किए। महिला मोर्चा अगर कर रही है तो महंगाई के बारे में रसोई गैस, पेट्रोल है, डीजल है इसके बारे में भी बात कर लें।

प्रदेश की महिलाएं भी दोनों नेताओं से पूछ सकें कि यह महंगाई इतनी बढ़ क्याें रही है। खाने के तेल आदि के दाम में इतनी वृद्धि क्यों हो रही है इसके बारे में भी उन्हें बोलना चाहिए। अगर आंदोलन करना ही है तो उत्तराखंड जाएं जहां अंकिता के साथ अन्याय हुआ है। उसके परिवार वाले लड़ रहे हैं। उसके बारे में भी इन लोगों को बोलना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष के एक्सटेंशन पर फिर उठाया सवाल

मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को दूसरा कार्यकाल मिलने पर फिर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस संगठन में चुनाव चल रहा है। 30 सितम्बर तक नामांकन होना है।

कौन-कौन मैदान में रहेंगे नहीं रहेंगे यह 30 तारीख तक स्पष्ट हो जाएगा। अब भाजपा के लोग बताएं कि उनके अध्यक्ष का चुनाव कैसे हो गया। कोई नामांकन नहीं, कोई प्रत्याशी नहीं, काेई दावेदार नहीं, कोई हलचल नहीं, कोई चर्चा नहीं और अध्यक्ष बन गए। दो आदमी ने बना दिया।

मुख्यमंत्री आज राहुल के संसदीय क्षेत्र में

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को केरल के मलप्पुरम जिले नाडुवथ में राहुल गांधी से मिलेंगे। यह इलाका राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में आता है। शाम 4 बजे से यहां से पदयात्रा शुरू होगी। मुख्यमंत्री इस पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ वंडूर तक जाएंगे। वहां से मुख्यमंत्री को हिमाचल प्रदेश भी जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button