नेशनल/इंटरनेशनल

दर्दनाक हादसा : एंबुलेंस और 4 कारों की टक्कर, 5 की मौत, 8 घायल

 

महाराष्ट्र। मुंबई में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एंबुलेंस और 4 कारों में टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। बांद्रा वर्ली सी लिंक पर तड़के साढ़े 3 बजे ये दर्दनाक हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सी लिंक पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई थी। इससे पहले एंबुलेंस घायलों को ले जाती, पीछे से 3 और गाड़ियां इससे टकरा गईं।. इसके बाद सी लिंक पर चीख पुकार मच गई।

हादसे में घायल सभी 13 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। बी वाई एल नायर अस्पताल ले जाए गए 10 में से पांच लोगों को भर्ती से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। दो महिला और एक पुरुष इलाज के लिए अभी भी एडमिट हैं। दो अन्य को मामूली चोट थी, उनका इलाज कर घर भेज दिया गया है।

पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा, मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button