आरंगरायपुर

दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत : खिलेश देवांगन

आरंग। कोरोना के बड़ी राहत मिलने के बाद क्षेत्र मे दशहरा उत्सव विधानसभा के ग्रामीण अंचल मे बड़ी धूम -धाम से मनाया गया, जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने रामलीला मानस मंडली कोरासी मे भगवान पुरुषोत्तम मर्यादा श्री रामचंद्र जी पूजा अर्चना कर नारियल तोड़कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना करते हुवे शुभारंभ किये,वही ग्राम पिरदा और सकरी मे दशहरा मैदान कई हजारों भारी भीड़ रहा।

जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन के कहा की भगवान श्री राम के बताए सत्य के मार्ग पर चलकर लोगो को अनुसार करना चाहिए, छत्तीसगढ़ शासन भगवान पुरुषोत्तम राम की काम भी कर रहे है, राम वन गमन परिपथ के रूप में प्रदेश के सड़कों को विकसित किया जा रहा है, वही अन्याय पर न्याय के विजय का संदेश देती है, चाहे कितनी मुश्किलें आए, हमें सत्य के साथ नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि अंत मे सत्य की विजय निश्चित होती है,

ग्रामीण अंचल के दशहरा मैदान में भी जमकर आतिशबाजी आकर्षक का केंद्र बना हुआ था, कोरोना महामारी के बाद धार्मिक अनुष्ठानों में भव्य कार्यक्रम देखने को मिला,

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किशोर बंजारे सरपंच कोरासी, खिलेश जिला पूर्व सरपंच कोरासी, नारायण साहू सरपंच ग्राम सकरी, दूजे राम ओझा पूर्व जनपद सदस्य, लेख राम साहू प्रतिनिधि सरपंच ग्राम पिरदा, आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button