छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल ने किया नव निर्मित कांग्रेस भवन का उद्घाटन

कहा : कांग्रेस के महान नेताओं की तस्वीर दिलाएगी गौरवशाली इतिहास की याद

कवर्धा। मुख्यमंत्री बघेल ने सोमवार को कवर्धा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नव निर्मित कांग्रेस भवन का उद्घाटन किया। वीर स्तंभ चौक में भव्य कांग्रेस भवन के नए भवन का निर्माण पार्टी की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कांग्रेस भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के वन, परिवहन, आवस एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने की। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंह उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। आमंत्रित अतिथियों ने भव्य कांग्रेस भवन के निर्माण के लिए जिले के समस्त कांग्रेसजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस भवन के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडरिया की विधायक ममता चंद्राकर, कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी थानेश्वर पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य उर्जा विकास अभिकरण (क्रेड़ा) के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित महेश्वरी, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जीमल खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, शहर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रानू दुबे, आदि शामिल हुए। इन सभी का कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया।

दशकों पुराने कांग्रेस भवनों के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ राज्य उर्जा विकास अभिकरण (क्रेड़ा) के सदस्य कन्हैया अग्रवाल को दी थी। उन्होंने पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए कांग्रेस भवन का निर्माण आधुनिक सुविधाओं के साथ किया है। कांग्रेस भवन में विशाल बैठक हॉल के साथ ही कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के लिए अलग-अलग कार्यालय की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, स्व. इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी सहित कांग्रेस के महान नेताओं की बड़ी साईज की तस्वीर लगाई गई है। इसे देखकर कांग्रेसजन में कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास से अभिभूत होंगे।

कांग्रेस भवन के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस भवन के निर्माण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों के लिए कांग्रेस भवन बहुत उपयोगी साबित होगा तथा कांग्रेसजनों को असुविधा नहीं होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में मनरेगा के सदस्य कलीम खान, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, कवर्धा न.पा. के पार्षद अशोक सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगोत्री योगी, तारिनी ठाकुर, शेख अनवरी, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, एल्डरमेन दलजीत पाहुजा, जाकिर चौहान, रामफल कौशिक, आकाश केशरवानी, अजहर खान, सुधीर केशरवानी, गोपाल चंद्रवंशी, विजय पाण्डेय, मनीष शर्मा, बिलाल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button