रायगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जन्म दिन के अवसर पर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ प्रकल्प ने विभिन्न विधाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 बालिकाओं का किया सम्मान

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जन्म दिन पर प्रदेश बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प ने विभिन्न विधाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन ने बालिकाओं का मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया और उनकी उपस्थिति में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और उन बालिकाओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

 

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। आज देश की सर्वोच्च पद राष्ट्रपति बन कर एक महिला अपना महत्वपूर्ण योगदान देश के लिए दे रही है। उन्होंने कहा कि एक समाज को शिक्षित और जागरूक करने में बेटियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

 

एक शिक्षित बेटी एक साथ दो परिवारों को शिक्षित करती है। बेटियां आज बेटों के बराबर कदम से कदम मिलाकर चल रही है। वह शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर राजनीति या फिर आर्थिक प्रबंधन के क्षेत्र सभी क्षेत्रों में अपना योगदान देकर समाज व देश को जागरूक कर रही है तथा समाज व देश के विकास में अपना योगदान दे रही है। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर बेटियों को सम्मानित करते हुए कहा कि आज मेरा जन्मदिन सफल रहा है जिसमें मुझे आए 15 बालिकाओं को सम्मान करने का अवसर मिला।

 

 

 

बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं प्रकल्प के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेटियां और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहे है। जिससे बेटियों में काफी उत्साह है और इसी उत्साह की वजह से आज बेटियां समाज व देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

 

इस दौरान रायपुर भाजपा जिला कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं प्रकल्प ने अलग-अलग खेल की बालिकाओं को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button