क्राइम

ये क्या:एक रसगुल्ले ने मातम में बदल दी शादी की खुशियां,जाने क्या है पूरा माजरा

अक्सर शादियों में वाद विवाद की घटनाएं सामने आती हैं और कभी कभी तो ये विवाद इतना बढ़ जाता है कि लड़ाई झगडे की हद भी पार हो जाती है। कभी दहेज़ , कभी शादी की व्यवस्था तो कभी अन्य किसी मामले को लेकर विवाद की स्थितियां लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक रसगुल्ले की वजह से वर और वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया।

 

 

 

 

 

 

दरअसल पूरा मामला आगरा के खंदौली का है जहां एक व्यापारी वकार के दो बेटों जावेद और राशिद की शादी एत्मादपुर में रहने वाले उस्मान की बेटियों जैनब और साजिया से हो रही थी। बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था। एक बाराती ने एक रसगुल्ला मिलने पर एक और मांगा। काउंटर पर खड़े युवक ने कहा- सबको एक-एक ही मिलेगा। इसी बात पर विवाद हो गया।

 

 

 

 

बहस से शुरू हुआ मामला खूनी झड़प में बदल गया। बाराती-घराती आमने-सामने हो गए। कुर्सी, चाकू, प्लेट्स, चम्मच, छुरी, कांटा जिसके हाथ जो लगा वह चलने लगा। इस झड़प में चाकू लगने से 20 साल के सनी की मौत हो गई। एक से डेढ़ घंटे में आधी बारात खाना खाकर वापस जा चुकी थी। चूंकि लोकल का मामला था तो सभी घर जाना चाहते थे। निकाह के लिए कुछ खास रिश्तेदार और दूल्हे के दोस्त ही रुके थे।

 

 

 

 

मृतक सनी के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। मृतक सनी के चाचा काले ने आरोप लगाया कि उपद्रवियों ने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की है। साथ ही उनके गहने लूट ले गए हैं। मामला दर्ज होने के बाद दुल्हन का पूरा परिवार फरार हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button