रायपुर

हवाई यात्रियों में रायपुर देश में पहले नंबर पर, जानिए कौन से स्थान पर हैं अन्य शहर…

 

 

रायपुर। हवाई यात्रियों की सबसे ज्यादा संख्या में रायपुर देश में पहले नंबर पर है। वहीं रांची दूसरे और देहरादून तीसरे नंबर पर है। सितंबर 2022 में देश के 70 घरेलू हवाई अड्डों में से सबसे ज्यादा 1,75,533 यात्रियों ने रायपुर से यात्रा की।

 

 

 

 

 

 

 

रायपुर देश के विमानन क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ते हवाई अड्डों में से एक है। स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे रायपुर ने सितंबर 2022 में 1,75,533 यात्रियों के साथ 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। सितंबर 2020 में एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या 1,19,127 थी। 6 महीने में 10 लाख से ज्यादा यात्री रायपुर एयरपोर्ट के यात्रियों की संख्या पहली छमाही में 10,72,197 हो गई है।

 

 

 

 

 

कोविड-19 में देश भर में घरेलू उड़ानें स्थगित होने के बाद उड़ानें फिर से शुरू होने के बाद रायपुर ने तेजी से प्रगति की है। सितंबर माह में 1,69,073 यात्रियों के साथ घरेलू हवाईअड्डे में रांची दूसरे स्थान पर रहा है। वहीं, देहरादून को 1,33,765 यात्रियों के साथ तीसरा स्थान मिला है। जम्मू एयरपोर्ट को चौथा स्थान मिला है, यहां यात्रियों की संख्या 1,26,568 हो गई है। 1,15,509 यात्रियों के साथ लेह हवाई अड्डे को पांचवें स्थान पर रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button