छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल ने की घोषणा:हर जिला मुख्यालय में लगेगी छत्तीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा

रायपुर।

राज्योत्सव पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी में छत्तीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री आज राज्योत्सव में अपने संबोधन के दौरान इस बात की घोषणा की कि हर ज़िला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना की जायेगी।राज्य अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज राज्य स्थापना दिवस समारोह और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

इसके साथ ही आज प्रदेश में धान ख़रीदी की शुरुआत हुई। आज राज्योत्सव के मौके पर राज्य अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अलंकरण समारोह के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों का सम्मान करके हम स्वयं गौरवान्वित महसूस करते हैं, इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का तीसरी बार आयोजन हो रहा है। प्रतिवर्ष इसमें प्रतिभागी के तौर पर शामिल होने वाले राज्य और देशों की संख्या बढ़ रही है। आदिम संस्कृति प्रकृति के साथ, प्रकृति की रक्षा करते हुए अपनी ज़रूरतों को पूरा करती है।

आदिम संस्कृति के जीवनशैली से प्रेरणा लेकर हम आगे बढ़ेंगे तो पर्यावरण की रक्षा कर पाएँगे। दुनियाभर के आदिम संस्कृति में एकरूपता दिखती है। यह वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को दर्शाता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलंकरण समाज के ऐसे व्यक्ति जो विभिन्न क्षेत्रों में निःस्वार्थ सेवा करते हैं उन्हें दिया जा रहा है। अलंकरण समारोह के माध्यम से सम्मान करके हम स्वयं गौरान्वित महसूस करते हैं। आप सभी के कृतित्व से समाज को प्रेरणा मिलती है।

वहीं आदिवासी नृत्य महोत्सव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव पूरी दुनिया में सिर्फ छत्तीसगढ़ में होता है। आदिम संस्कृति प्रकृति का संरक्षण करते हुए आगे बढ़ती है। नृत्य कला देखकर लगा कि सभी आदिवासियों की कला में बहुत समानता है। आज छत्तीसगढ़ के मंच पूरी दुनिया की आदिवासी संस्कृति को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button