छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग:केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर पहली बार दौरे के लिए पहुंचेंगे राजधानी

रायपुर : दो वर्ष से अधिक समय तक प्रभारी रहीं डी. पुरंदेश्वरी के स्थान पर माथूर को 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ संगठन की कमान सौंपी गई थी।

 

माथुर, संगठन में दबंग नेता हैं। वे पीएम मोदी के काफी करीबी हैं। उनके आने से छत्तीसगढ़ भाजपा में कई राजनीतिक समीकरण बदलेंगे।

 

बहरहाल माथुर 21 नवंबर को दोपहर 1.40 मिनट पर नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे।

22 नवंबर को भाजपा प्रदेश कोर समिति की बैठक और अन्य प्रमुख नेताओं से भेंट करेंगे।

23 नवंबर को प्रदेश के सभी मोर्चा प्रमुख और संभागीय स्तर के मोर्चा प्रमुख और अन्य नेताओं की बैठक लेंगे।

24 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से जो उनसे मिलना चाहते हैं उनसे भेंट करेंगे।

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर उपचुनाव के बारे में पूरी रिपोर्ट लेंगे उसके बाद वापस नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button