क्राइम

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:1 रशियन सहित 3 युवतियां गिरफ़्तार, दलाल फरार

रायपुर: के होटल में रशियन गर्ल्स का सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस की रेड में बड़ा कांड उजागर हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन लड़कियों को पकड़ा है। एक लड़की उजबेकिस्तान की रहने वाली है। इसे रशियन मॉडल के नाम पर देह व्यापार के लिए अक्सर बुक किया जात था। दो लड़कियां पंजाब की हैं। इनके दलाल को अब रायपुर की पुलिस ढूंढ रही है।

इस कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि रायपुर के शौकिनों के बीच विदेश लड़कियों का देह व्यापार एक्टिव है। शहर के VIP रोड स्थित कई होटलों में चोरी छिपे ये कांड किया जा रहा है। VW कैन्यन शहर के टॉप लग्जरी होटल्स में से एक है। यहां कॉल गर्ल्स पकड़ी हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि पहले भी इन्हें बुकिंग लेकर देह व्यापार कराया जाता रहा है।

 

शुक्रवार- शनिवार रात से इस तरह के मामलों में लड़कियां रायपुर बुलाई जाती हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। काॅलगर्ल्स को बुलाकर उन्हें लग्जरी होटल में ठहराया गया था। पुलिस को मुखबीर से इस देह व्यापार रैकेट का इनपुट मिल गया था। इसके बाद एक टीम बनाकर पुलिस के लोग होटल VW कैन्यन पहुंचे।

कमरों की तलाशी लेने पर उजबेकिस्तान की लड़की मिली। इसके साथ पंजाब के अलग-अलग शहरों से आई दो और लड़कियां मिलीं। तीनों ने पुलिस को बताया कि एक दलाल ने उन्हें यहां बुलाया था। उसी ने होटल में रुकने का बंदोबस्त किया था। इन लड़कियों से अब दलाल के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button