सरगुजा

प्रदेश में मौसम ने ली करवट,हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी से कांपने लगा सरगुजा

 

अंबिकापुर। प्रदेश में मौसम ने करवट ली है, सरगुजा जिले में सरगुजिहा ठंड कहर ढाने लगी है। उत्तरी सर्द हवाओं से हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल है। उत्तरी हवाओं का असर अब सरगुजा संभाग में दिखने लगा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में पारा 4 डिग्री तापमान के नीचे चला गया है

सर्द हवाओं से लोग कांप रहे हैं

बता दें कि हिमालय की बर्फीली हवाओं का असर सरगुजा जिले में दिखने लगा है वहीं मैनपाट के इलाके में ओस की बूंदे जमनी शुरू हो गई है। कड़ाके की ठंड का असर सामान्य जन-जीवन पर भी दिखने लगा है। दिन में चल रही सर्द हवाओं से लोग कांप रहे हैं और शाम ढलते ही ठंड से बचने घरों में दुबक रहे हैं। गर्म कपड़ों से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचने की जदोजहद कर रहे हैं।

नवंबर महिने में ही सरगुजिहा ठंड ने कड़े तेवर दिखाए हैं। पिछले कई दिनों से आकाश में बादल छाए रहने के कारण दिन और रात के तापमान में वृद्घि दर्ज की जा रही थी। दो दिन के अंदर ही ठंड ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

पठारी क्षेत्रों में पाला गिरना शुरू

सरगुजा के मैदानी इलाकों में दिन में भी उत्तरी सर्द हवाएं शीतलहर का रूप ले चुकी है। ठिठुरन बढ़ जाने से हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। पठारी क्षेत्रों की स्थिति और खराब है। यहां कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। पठारी क्षेत्रों में पाला गिरना भी शुरू हो गया है। सर्द हवाओं के कारण दिन की गुनगुनी धूप लोगों को भाने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button