राजनांदगांव

पुलिस की टीम ने जप्त किए बंद फैक्ट्री से 82 लाख का गुटखा

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने जोरातराई कोपेडीह मार्ग में पुलिया के पास एक बंद फैक्ट्री में छापामार करीब 82 लाख 14 हजार 819 रुपए जर्दा-गुटखा बरामद किया है। बंद फैक्ट्री के भीतर रात में जर्दा गुटखा बनाने का काम होता था।

इसकी सूचना मिलते ही सीएसपी अमित पटेल के साथ सोमनी, कोतवाली, लालबाग और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर छापामार कार्रवाई की है। पुलिस ने राजस्थान नागोर के डेगाना थाना के ग्राम मांजी निवासी फैक्ट्री के सुपरवाइजर भंवर लाल चौधरी को नोटिस जारी कर फैक्ट्री को सील किया है।

जानकारी के अनुसार बंद फैक्ट्री में दिन के उजाले में कोई काम नहीं होता था। फैक्ट्री बंद रहती थी, लेकिन भीतर सामान की लोडिंग-अपलोडिंग का काम होता था। यही नहीं रात होते ही यहां जर्दा गुटखा बनाने का काम शुरू हो जाता था।

अवैध तरीके से यहां मार्केट में बिकने वाले सितार व अन्य कंपनी का गुटखा बन रहा था। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से फैक्ट्री के बाहर की गतिविधियों को देख लोगों ने संदेह जताया और पुलिस को खबर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button