Uncategorized

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और खतौली-रामपुर विधानसभा सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है वहीं छत्तीसगढ़…

कुढ़नी में भाजपा को बढ़त

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां भाजपा के केदार गुप्ता को दूसरे राउंड की मतगणना के बाद 7936 वोट मिले हैं। राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त

राजस्थान के चुरु जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है। यहां कांग्रेस के अनिल शर्मा 7800 वोटों से आगे चल रहे हैं।

उपचुनाव में कहां से कौन आगे

कुढ़नी(बिहार)- भाजपा

पदमपुर(ओडिशा)- बीजद

सरदाशहर (राजस्थान)- कांग्रेस

रामपुर (यूपी)- सपा

खतौली(यूपी)- भाजपा

भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)- कांग्रेस

आजम के रामपुर में भाजपा आगे

सपा के दिग्गज नेता आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए थे। इस सीट से सामने आ रहे रुझानों के मुताबिक, भाजपा के आकाश सक्सेना अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।

 

बिहार के कुढ़नी में भाजपा आगे

बिहार की कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। अभी तक भाजपा उम्मीदवार आगे चली रही हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट-

इन राज्यों में हुए थे उपचुनाव

उत्तर प्रदेश- रामपुर सदर व खतौली

ओडिशा- पदमपुर

राजस्थान- सरदारशहर

बिहार- कुढ़नी

छत्तीसगढ़- भानुप्रतापपुर

मैनपुरी लोकसभा सीट

मैनपुरी में डिंपल आगे

मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों में दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की विरासत दांव पर लगी है। शुरुआती रुझानों में यहां सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे चल रही हैं। रामपुर में भाजपा आगे

मतगणना शुरू होने के बाद रुझान भी आना शुरू हो गए हैं। रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button