दंतेवाड़ा

थाना कटेकल्याण के ग्राम सूरनार में पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी 

दन्तेवाड़ा

 रिपोर्टर:  नरेन्द्र श्रीवास्तव।

थाना कटेल्याण क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सूरनार में 09नवंबर के सुबह 05.30 बजें अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कमलेश सोढी पिता महादेव सोढी उम्र 25 वर्ष जाति – माड़िया साकिन तोयलंका पटेलपारा थाना कटेल्याण को धारदार टंगिया से गले में वार कर हत्या कर दिये जाने पर प्रार्थी महादेव सोढी के रिपोर्ट पर मृतक का शव पंचनामा कार्यवाही कर क्रमांक 25/2022 धारा-302 भादवि पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था।

अज्ञात आरोपी की पतासाजी करने के लिए सिध्दार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक महोदय द.ब. के द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक बर्मन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया था जो पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अति.पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दन्तेवाड़ा राहुल उयके (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी का सतत् पतासाजी किया जा रहा था। पता साजी दौरान दिनांक 15 नंवबर को संदेही पाण्डु मरकाम पिता हुर्रा मरकाम उम्र 25 वर्ष जाति माडिया साकिन पटेलपापारा धनीकरका थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा (छ.ग.) एवम संतोष सोरी पिता रामधर सोरी उम्र 29 वर्ष जाति माड़िया साकिन पटेलपारा धनीकरका थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा (छ.ग.) को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर 09 नवम्बर को मृतक कमलेश सोढी का दोनो मिलकर टंगिया से वार कर जान से मारकर हत्या करना स्वीकार किये जिन्हे 15 दिसंबर को विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। उपरोक्त गिरफ्तारी में प्रशिक्षु डी.एस.पी. मनोज कुमार मण्डावी (रा.पु.से.) थाना प्रभारी थाना कटेकल्याण, निरीक्षक साकेत कुमार बंजारे, उप निरीक्षक विवेकानंद पटेल, सउनि जयमंगल श्यामले, सउनि अर्जून नाग, सउनि सुनील एक्का, प्र.आर.क्र. 479 कौशल प्रसाद धु्रव, आरक्षक क्रमांक 477 सुधीर एक्का, आर.क्र. 236 लवकुमार जोशी, आर.क्र. 212 मन्टु बेरिहा, आर.क्र. 703 सत्यवान कुमार राही, 610 हीरालाल कवासी, आर.क्र. 504 मुक्तेश्वर भोई, आर.क्र. 478 भीमाराम कोर्राम की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button