रायपुर

गोल्डन बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हुआ पांच करोड़ विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का जाप

रायपुर : श्री बालाजी कल्याण मंदिर तिलक नगर गुढियारी के प्रांगण में 17 21 दिसंबर तक चलने वाला 5 करोड़ विष्णु सहस्त्र नाम पाठ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। इस उपलब्धि के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के चीफ डॉ मनीष विनोगी ने स्वयं उपस्थित हो कर इसकी प्रशंसा की और संस्था के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की पवन धरती पर आंध्रा एसोसिएशन रायपुर द्वारा श्री बालाजी कल्याण मंदिर, तिलक नगर गुढियारी में 17 से 21 दिसंबर तक भव्य आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर विष्णु सहस्त्र नाम का 5 करोड़ पाठ पूरा किया गया। पांच दिनों तक लगातार 24 घंटे भगवान विष्णु सहस्त्र पारायण कर 5 करोड़ पाठ के लक्ष्य को पार करते हुए 5 करोड़ 36 लाख कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने का गौरव हासिल किया।

इस भव्य आयोजन में रायपुर के साथ साथ अंचल के सभी समाज के लोगों ने सम्पूर्ण सहयोग देकर 5 करोड़ विष्णु सहस्त्र नाम करवाकर इतिहास रचने में एक नया आयाम कायम किए। विष्णु सहस्त्र नाम पाठ में आंध्रा एसोसिएशन के अलावा महाराष्ट्र मंडल, अयप्पा मंदिर समिति, सर्व ब्राह्मण समिति,तिलक भारती स्कूल,श्री बालाजी विद्या मंदिर,टाटीबंध राम मंदिर, भिलाई बालाजी मंदिर, बिलासपुर राम मंदिर ने भी 5 करोड़ के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना सहयोग दिए।

इस पुनीत कार्य के लिए संस्था के अध्यक्ष जी स्वामी ने सभी भक्तजनों का आभार जताया है। पांच दिनों तक चले विष्णु सहस्त्र नाम पाठ में आबकारी मंत्री कवासी लखमा, दूधाधारी मंठ के महंत श्याम सुंदर दास, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, डीएम अवस्थी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी सहभागिता देकर भगवान का आर्शीवाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button