Uncategorizedक्राइम

आवारा लड़के बहन को करता था गंदे मैसेज,बहन की इज्जत बचाने भाई को देनी पड़ी बलि

हरदा, मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक भाई को अपनी बहन को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों को समझाइश देना जिंदगी पर भारी पड़ा। तीन आवारा युवकों ने साजिश के तहत उसे बुलाकर मार डाला। यह मामला तूल पकड़ा हुआ है। आवारा लड़के मृतक की बहन को मोबाइल पर गंदे मैसेज करते थे। कॉल करके भी परेशान करते थे। उसकी उम्र ही क्या थी, 20 साल का तो था। मेरी आंखों के सामने भाई को काट दिया, बहुत तड़पा वो।… ये दर्द है उस बहन का जिसके सामने उसके भाई की हत्या कर दी गई। भाई का कसूर सिर्फ इतना था उसने आरोपियों को बहन को छेड़ने से रोका था।

मामला हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दूधकच्छ का है। यहां 20 साल के युवक की बुधवार रात सीने में हंसिया घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की बहन का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले अनिल डोंगरे (23), विशाल डोंगरे (26) , संजय डोंगरे (24) और उनके माता-पिता माणिक चंद (55) और रामबाई (50) ने मिलकर उसके भाई हत्या की है। आरोपी परेशान कर रहे थे, इसकी शिकायत पुलिस में भी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है

मृतक जितेंद्र दमाड़े ने आरोपियों को उसकी बहन से दूर रहने को कहा था। जितेंद्र दमाड़े ने तीन भाइयों अनिल डोंगरे, विशाल और संजय को समझाइश दी थी कि वे उसकी बहन को परेशान न करें। आरोपी अकसर उसकी बहन को छेड़ते थे। विशाल मृतक की बहन से शादी का दवाब बना रहा था।पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष अग्रवाल ने बताया कि पुराने विवाद के चलते युवक की हत्या की गई है

खबरों के मुताबिक अनिल, विशाल और संजय के अलावा उनके माता-पिता माणिक चंद और रमा बाई भी जितेंद्र दमाड़े के मर्डर में शामिल थे। कुछ दिन पहले तीनों भाई जितेंद्र दमाड़े की बहन को छेड़ रहे थे। विशाल ने रात में उसे मैसेज भी किए थे। हालांकि पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में पहले कोई शिकायत नहीं की थी, लेकिन वह उनके घर समझाइश देने जरूर गया था

इसके बाद तीनों आरोपी जितेंद्र दमाड़े को रात में घर से बुलाकर ले गए थे। फिर कुछ ही दूरी पर तीनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने घर के बाहर शव रखकर पुलिस की निष्क्रियता को लेकर नारेबाजी की। वे आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात जब जितेंद्र खाना खाकर घर से निकला, तब तीनों आरोपी उसे साजिश के तहत अपने साथ ले गए। फिर हंसिए से हमला कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button