Uncategorized

भाजपा के जिला प्रवक्ता बने रमेश सिंघानिया

सक्ती वरिष्ठ पार्टी नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सिंघानिया भाजपा सक्ती जिला के प्रवक्ता होंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने शनिवार को नवीन कार्यकारिणी में उनके नाम की घोषणा की। नये जिले के रूप में सक्ती के अस्तित्व में आने के बाद से कार्यकर्ताओं में पार्टी संगठन की नयी टीम को लेकर लंबे समय से इंतजार था

आज शनिवार को साल के आखिरी दिन जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं की सहमति के बाद नयी कार्यकारिणी की सूची जारी की, जिसमें नगर के वरिष्ठ पार्टी नेता एवं सक्ती के पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सिंघानिया को भाजपा का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया। नगर के कुछ अन्य चेहरों को भी विभिन्न प्रकोष्ठ में जगह दी गयी है।

नियुक्ति के बाद चर्चा करते हुए श्री सिंघानिया ने कहा पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार संगठन में जिला स्तर पर प्रवक्ता पद का निर्माण किया है। सुखद संयोग है कि सक्ती जिले में यह दायित्व पार्टी की विचारधारा को आगे ले जाने के काम में लगे रमेश सिंघानिया को दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button