Uncategorized

ठंड में अंडा खाने से बनी रहती है सेहत, मिलते हैं ये 5 फायदे

हेल्थ टिप्स: सर्दियां अपने साथ कई सारी समस्याएं लाती हैं। जैसे-जैसे तापमान गिरने लगता है, ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ता है हड्डियों में दर्द होने लगता है, बाल झड़ने लगते हैं और कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं शुरू होने लगती हैं। ऐसे में डाइट में बस एक छोटा सा बदलाव आपको कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। ये बदलाव है सर्दियों में रोज 2 अंडे खाना। जी हां, अंडे में हाई प्रोटीन और ओमेगा-3 जैसे खास गुण होते हैं। इसके अलावा इनमें कुछ ऐसे मिनरल तत्व और विटामिन होते हैं जो कि सर्दियों की कई समस्याओं से आपको बचा सकते हैं। तो, आइए जानते हैं सर्दियों में अंडा कब यानी किन स्थितियों में खाना चाहिए

1. सर्दी-जुकाम में अंडा

सर्दियों में हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और इसलिए सर्दी-जुकाम या मौसमी फ्लू से हम परेशान रहते हैं। ऐसे में अंडे का प्रोटीन इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर की शक्ति बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी6 और बी12 होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने और सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करता है।

2. हड्डियों के लिए अंडा खाने के फायदे

अंडा, हड्डियों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसमें विटामिन डी और जिंक होता है जो कि ओस्टोजेनिक बायोएक्टिव तत्व हैं। ये ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे तत्वों को बढ़ाता है और हड्डियों को अंदर से हेल्दी रखता है। इस तरह ये सर्दियों में हड्डियों की समस्याओं जैसे कि जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं से बचाता है।

3. विटामिन डी की कमी में अंडा

सर्दियों में सूरज कम निकलता है। ऐसे में विटामिन डी की कमी बनी रहती है। अंडे की एक सर्विंग में 8.2 mcg विटामिन डी होता है, जो कि प्रतिदिन 10 mcg के अनुशंसित आहार विटामिन डी सेवन का 82% है। यानी कि दो अंडे खा कर आप 1 दिन के विटामिन डी की खुराक को पूरी कर सकते हैं। इसके लिए दो अंडे जर्दी सहित खाएं।

4. विटामिन बी12 की कमी होगी दूर

एक उबले अंडे में लगभग 0.6 माइक्रोग्राम बी12 होता है। यह आपके दैनिक खुराक का 25% है। लेकिन आपको पूरा अंडा खाना होगा। अधिकांश बी12 जर्दी से आता है। इसलिए रोजाना रोज 2 पूरे अंडे खाएं और विटामिन विटामिन बी12 की कमी से बचें।

5. झड़ते बालों के लिए अंडा खाने के फायदे

अंडा प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है, जो बालों के झड़ने को रोकने में मददगार है। सर्दियों में बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है और ऐसे में अंडे का सेवन इस समस्या को कम करने में मददगार है। साथ अंडे में बायोटिन भी होता है, एक बी विटामिन जो बालों, त्वचा और नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button