छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में चल रहा है जया किशोरी जी का श्रीमद भागवत कथा

धमतरी: कुरुद के लाल बहादुर शास्त्री खेल मेला मैदान पर आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में 10 जनवरी को आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी ने जया किशोरी ने सर्वप्रथम गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाते हुए भागवत कथा प्रारंभ की। जिसके पश्चात वामन अवतार का प्रसंग सुनाया जिसमें दानवीर राक्षसराज बली से तीन पग भूमि का वचन मांग कर देवताओं को राजा बली से वापस किस तरह देवताओं को तीनों लोक और 14 भुवन प्रदान किया। इस दौरान भगवान के वामन अवतार का प्रत्यक्ष दर्शन उपस्थित लोगों को हुआ।

भगवान के वामन अवतार के रूप में बाल स्वरूप में मनमोहक छवि वाले बालक को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। साथ ही आयोजक मंडल द्वारा वामन अवतार रूप धरे श्री हरि की पूजन वंदन भी की गई। जब-जब पृथ्वी पर कोई संकट आता है, दुष्टों का अत्याचार बढ़ा है तो भगवान अवतरित होकर उस संकट को दूर करते हैं। भगवान शिव और भवगान विष्णु ने कई बार पृथ्वी पर अवतार लिए हैं। भक्तों की पुकार पर दैत्य दानवों के संहार के लिए भगवान स्वयं धरती पर प्रकट हुए और दुष्टों का हर युग में संहार किए।

जया किशोरी ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से लोगों में भगवान के प्रति भक्ति रस की धारा बहा रही है, उन्होंने राजा अम्बरीष के विषय में बताया कि उनका मन सदा के लिए कृष्ण के लिए अन्यान्य भक्ति रही। उन्होंने भगवत चरणों में निर्मल भक्ति की प्राप्ति के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। कथावाचक जया किशोरी ने श्रीकृष्ण जन्म की भी कथा सुनाई। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बडे? आनंद और हर्षोल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया गया। कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ।

भगवान कृष्ण जन्मोत्सव में नन्हें बालक ने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सभी ने कृष्ण जन्म का आनंद लिया। इस अवसर पर कुरुधमतरी विधायक रंजना साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहु, राजकुमारी दीवान राज्यमंती छ ग शासन, जिला पंचायत सदस्य तारिणी चंद्राकर, सुमन साहु, श्यामा साहू, नप उपाध्यक्ष मंजू साहू सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button