तिल्दा

ग्राम सरोरा में 23 को भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की आने की चर्चा

तिल्दा नेवरा :- ग्राम पंचायत सरोरा को नगर पंचायत बनाने की मांग उठने लगी है। इसे लेकर इन दिनों सरोरा में सभी वर्गों में जमकर चर्चा हो रही है। सरोरा के जनप्रतिनिधि, व्यापारी, ग्रामीण और सभी समाज के लोग ग्राम पंचायत सरोरा को नगर पंचायत बनाने की मांग पर सहमति जता रहे हैं। सरोरा हालांकि रायपुर जिले का ग्राम पंचायत है, जिसमें 2011 के जनगणना में सरोरा की जनसंख्या 7000 के करीब था, जो अब बढ़कर लगभग 8000 हो चुका है। जिसके बाद से अब सरोरा ग्राम के ग्रामीण नगर पंचायत बनाने को लेकर कयास लगा रहे हैं।

बता दें कि आसपास के 20 से 25 गांव के हजारों लोग रोज सरोरा में आकर अपनी जरूरत की चीजों को पूरा करते हैं। साथ ही सरोरा उद्योगिक एरिया होने की वजह से यहां से रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते जाते है। पूर्व में सरोरा को 2 पंचायत बनाने को लेकर मांग किया जा चुका है, लेकिन एक ही खसरा होने के कारण 2 पंचायत नही बनाया जा सका था। लेकिन अब सरोरा की जनसंख्या 7000 से ऊपर होने के बाद लोगों में नगर पंचायत बनाने की आस जग रही है। ज्ञात हो कि नगर पंचायत बनने के लिए 5000 की जनसंख्या चाहिए। इधर सरोरा में 3700 से अधिक मतदाता की जनसंख्या है, और सरोरा के पास के गांव ग्राम परसदा को मिला दिया जाता है, तो नगर पंचायत बनाने के लिए जरूरी जनसंख्या पूरी हो जाएगी और सरोरा को नगर पंचायत का दर्जा मिल सकता है।

नपं बनाने के बाद लोगों की समस्याओं का होगा निराकरण

लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर ग्राम सरोरा कोशो पिछड़ा हुआ है, अगर ग्राम सरोरा को नगर पंचायत का दर्जा मिल जाता है ,तो लोगों की समस्याओं दूर हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button