दुर्ग

पुलिस जवान का पैर टूटा, चलती कार में सवार भाग निकला

दुर्ग जिले में एक वाहन चालक ने चेकिंग कर रहे जवान को टक्कर मार दी। आरोपी कार को सिपाही के पैर पर चढ़ाता हुआ निकल गया। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। इसके बाद घायल जवान को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब तक आरोपी कार चालक का पता तक नहीं लगा पाई है। यह पूरा मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वैशाली नगर थाने में पदस्थ आरक्षक भागवत प्रसाद साहू की ड्यूटी वाहन चेकिंग के लिए अम्बेडकर चौक में लगाई गई थी। वहीं मंगलवार देर रात वह अपने अधिकारी के साथ वाहनों की चेकिंग करते हुए उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की समझाइश दे रहा था। इसी दौरान वहां एक अज्ञात कार चालक पहुंचा। उसने शासकीय काम में बाधा डालते हुए वाहन को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाकर आरक्षक भागवत प्रसाद साहू को टक्कर मार दिया। गाड़ी का पहिया उसके बायें पैर से गुजर जाने से वह बुरी तरह टूट गया। इससे सिपाही वहीं बेहोश होकर गिर गया। चेकिंग में लगे अन्य पुलिस कर्मियों ने तुरंत भागवत साहू को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया। उसकी तलाश में जुट गए। जवान का पैर बुरी तरह टूट गया था। इससे अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जवान के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

वैशाली नगर पुलिस अब तक न तो अब तक दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगा पाई है। और न वाहन चालक का। पुलिस ने बताया कि, सिपाही कार का नंबर नहीं देख पाया था। वहीं अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button