बिलासपुर

पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से मां-बेटी पर किया हमला, मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर…

बिलासपुर।  जिले में छोटी सी बात को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घर के सामने गली में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्याकर दिया। मां पर हमला होता देख बीच-बचाव करने पहुंची बेटी के गर्दन पर वार कर दिया। बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना सकरी थाना क्षेत्र का है। यहां के ग्राम पेंडारी के सतनामीपारा में रहने वाला मंगलूराम कुर्रे (50) वर्षीय ऑटो चलाता है। घर में उसकी पत्नी शैलकुमारी कुर्रे (45) वर्षीय और दो बेटी सुचित्रा कुर्रे (18) वर्षीय और शिवानी कुर्रें (17)वर्षीय रहती हैं। शनिवार की शाम करीबन 5ः30 बजे उनके पड़ोसी जमुना प्रसाद अनंत और परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। गली में पानी बहाने के नाम पर विवाद होना बताया जा रहा है। इस विवाद में जमुना प्रसाद ने धारदार कुल्हाड़ी से शैलकुमारी की हत्या कर दी। जमुना प्रसाद ने झगड़ा छुड़ाने पहुंची शैलकुमारी की बेटी सुचित्रा पर भी हमला कर दिया। जिससे वह गिर गई और बेहोश हो गई। विवाद के समय उसके पिता मंगलूराम ऑटो चलाने गया था। सूचना के बाद वह तत्काल घर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचित्रा को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाने में शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button