लाइफस्टाइल

अगर एसिडिटी से है परेशान, तो अपनाये ये घरेलु नुख्से

पेट में गैस, एसिडिटी, अपच, दर्द की समस्या काफी आम होती है। हम में से अधिकतर लोग इस तरह की परेशानी से कभी न कभी जरूर परेशान होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे के प्रमुख कारण क्या हैं? पेट में किसी भी तरह की गड़बड़ी का सबसे प्रमुख कारण अनियमित खानपान, फलों और सब्जियों का कम मात्रा में सेवन, अत्यधिक शुगर का सेवन, फैटयुक्त आहार का अधिक सेवन होता है। पेट में एसिडिटी की परेशानी को कम करने के लिए आप कई घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको पेट में एसिडिटी की परेशानी को दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-

घर की इन चीजों से एसिडिटी से पाएं छुटकारा

पाचन के लिए गुड़ है फायदेमंद

पेट में एसिडिटी की परेशानी को दूर करने के लिए गुड़ का सेलन करें। गुड़ पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, गुड़ में फाइबर की अधिकता होती है, जो एसिडिटी की समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके साथ ही यह मैग्नीशियम का भी अच्छा स्त्रोत है, जो पाचन संबंधी विकार को दूर कर सकता है। अगर सर्दियों में आप पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो गुड़ आपके लिए काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

एसिडिटी दूर करे छाछ

एसिडिटी की परेशानियों के लिए छाछ काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपके पेट को ठंडक मिलती है। साथ ही यह एक प्रोबायोटिक्स आहार है, जो गट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आपको खानपान में गड़बड़ी की वजह से पेट में एसिडिटी की शिकायत हो गई है, तो छाछ का सेवन करें। इससे काफी लाभ मिलेगा। बेहतर रिजल्ट के लिए आप छाछ में पुदीने की पत्तियों को मिक्स कर सकते हैं।

पेट में गड़बड़ी दूर करे तुलसी की पत्तियां

पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए तुलसी की पत्तियां फायदेमंद हो सकती हैं। रोजाना तुलसी की पत्तियों का सेवलन करने से आप एसिडिटी को दूर कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण पेट को ठंडक प्रदान कर सकता है। इसके लिए रोजाना खाली पेट तुलसी की पत्तियों को चबाएं। इससे काफी लाभ होगा।

पाचन दुरुस्त करने के लिए रोजाना पिएं गर्म पानी

गर्म पानी पीने से आप एसिडिटी की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इससे पाचन संबंधी विकार दूर हो सकते हैं। इसके लिए रोजाना सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

एसिडिटी से राहत दिलाएसौंफ का पानी

एसिडिटी की परेशानियों को दूर करने के लिए सौंफ का पानी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच सौंफ डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। इससे एसिडिटी की समस्या दूर हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button