दंतेवाड़ा

अपनी 6 सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर बैठीं कटेकल्याण ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

नरेन्द्र श्रीवास्तव

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ता और सहायिकाएं हड़ताल पर चली गई हैं। अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर इन कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हड़ताल पर जाने से ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटक गए हैं। इसके कारण महिलाओं और बच्चों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संयुक्त महासंघ के बैनर तले कटेकल्यान में रविवार को एकत्र हुईं। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हो रही इस हड़ताल को लेकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगे जायज हैं। हालांकि उनकी इस हड़ताल के चलते व्यवस्था चरमरा गई है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है। कई स्थानों पर टीकाकरण का काम भी बंद हो गया है।

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ और सहायिकाओं का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उक्त धरना प्रदर्शन संरक्षक रचना बघेल, परियोजना में अध्यक्ष सुंदरी नाग, उपाध्यक्ष  मीना भास्कर, सलाहकार हनसा ठाकुर, सचिव सरिता बघेल, उपसचिव कुमारी सुनीता सोरी, कोषाध्यक्ष खुशी बघेल, उप कोषाध्यक्ष  रीमा ध्रुव के नेतृत्व में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button