कोरिया

धान खरीदी केंद्र के चार कर्मचारियों के घर दबिश,शासन को लगाई 1.62 करोड की चूना…

कोरिया। जिले के बैकुंठपुर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की 5 सदस्यीय टीम ने बीती रात को गिरजापुर धान खरीदी केंद्र के चार कर्मचारियों के घर दबिश देकर 16200 बारदाना जब्त किया है। मामले का हिसाब-किताब करने पर जब्त बारदाने में भरे गए धान की कीमत 1.62 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया है। इधर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने 31 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित है।

बता दें कि गिरजापुर खरीदी केंद्र में बड़े पैमाने पर सिर्फ कागजों में फर्जी तरीके से धान खरीदी की तैयारी करने की शिकायत मिली थी। मामले में कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर तहसीलदार बैकुंठपुर मनहरण सिंह राठिया के नेतृत्व में टीम गठित कर गिरजापुर धान खरीदी केंद्र में छापामार कार्यवाही करने भेजी गई। इसमें हल्का पटवारी गिरजापुर योगेश गुप्ता, संजय सूर्यवंशी, रानू कुर्रे व शकुंतला सिंह शामिल थे।

इस दौरान उपार्जन केंद्र के 4 कर्मचारियों के घर से 16 हजार 200 बारदाना बरामद हुआ है। बताया जाता है कि समिति स्टाफ उमेश देवांगन के घर से 7000 बारदाना, दिनेश कुशवाहा के घर से 2000 बारदाना, ईश्वर साहू के घर से 7000 बारदाना व उमेश कुशवाहा के घर से 200 बारदाना मिला है। प्रशासनिक टीम की जांच दूसरी दिन भी चल रही है। मामले में तहसीलदार द्वारा पंचनामा बनाकर प्रतिवेदन कार्यवाही के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button