राशिफल

आज का राशिफल:मेष, सिंह और धनु राशि वालों को कारोबार में वृद्धि होगी, भगवान हनुमान की बरसेगी कृपा, जाने पूरे 12 जातकों हाल

नई दिल्ली। सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। आज के दिन भगवान हनुमान की सच्चे मन से पूजा पाठ करने वाले भक्तों पर कृपा जरूर बरसती है।

मेष-मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र से भी किसी कारोबार के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी।

वृष-पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग रहेगा।

मिथुन-मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार में भाग-दौड़ भी अधिक रहेगी। यात्रा के योग हैं।

कर्क-वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार विस्तार के लिए किसी मित्र के सहयोग से निवेश कर सकते हैं।

सिंह-मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफल रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कन्या-आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का सम्भावना बन रही है। भागदौड़ अधिक रहेगी। तनाव से बचें।

वृश्चिक-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यभार में भी बढ़ोतरी के योग हैं। वाहन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु-धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शोधादि कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी।

तुला-मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। शैक्षिक या शोधादि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर-संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। विवादों से बचकर रहें।

कुंभ-मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेगें। सेहत का ध्यान रखें।

मीन-आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button