कांकेर

पुलिस और BSF की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान दो इनामी नक्सलियों को धरदबोचा

कांकेर : जिले के पुलिस और BSF की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान दो इनामी नक्सलियों को धरदबोचा है। इनमें से एक 8 लाख का इनामी नक्सली प्लाटून नंबर- 17 का कमांडर भीमा उर्फ लखमू पोडियाम है। वहीं दूसरा नक्सली हिरदेश कुमेटी 2 लाख का इनामी है।

BSF और जिला पुलिस की टीम अर्रा कैंप से सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान ग्राम मसपुर, किलेनार, मण्डानार, भुमकीपारा से होते हुए मण्डानार की पहाड़ी के जंगल में पुलिस पार्टी पहुंची, तभी दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। दोनों को जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उनमें से एक ने अपना नाम भीमा उर्फ लखमू पोडियाम बताया। वो 2006 से नक्सली संगठन में सक्रिय था। भीमा वर्तमान में नक्सलियों के प्लाटून नंबर- 17 का कमांडर है और किसकोड़ो एरिया कमेटी में सक्रिय था। भीमा कई बड़ी नक्सल वारदातों में शामिल रहा है। उस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

भीमा के साथ एक अन्य नक्सली हिरदेश कुमेटी सदस्य प्लाटून नम्बर 17 के सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। हिरदेश पर भी 2 लाख रुपए का इनाम घोषित है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से वॉकीटॉकी सेट, 1 टिफिन आईईडी लगभग 5 किलो, 1 कुल्हाड़ी, 3 नक्सली साहित्य, नक्सली पर्चा और 3 हजार 350 रुपए नगद बरामद हुआ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button