नेशनल/इंटरनेशनल

100 किलो रंगोली में बना गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का तस्वीर,इतना दिन लगा समय…

मध्य प्रदेश: में खेलो इंडिया गेम का आयोजन अलग-अलग शहरों में किया जा रहा है। इंदौर में भी खेलो इंडिया गेम्स की कई प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। खेलों को प्रमोट करने के लिए जिला प्रशासन भी अनूठी पहल कर रहा है। प्रशासनिक संकुल में टोक्यो ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा की रंगोली बनाई जा रही हैं। उनके हाथ मे टोक्यो में मिला गोल्ड मेडल भी हैं। छत्तीसगढ़ का कलाकार 100 किलो रंगोली से फर्श पर तस्वीर को आकार देने में जुड़ हुआ है। चार दिन में यह तस्वीर आकार लेगी।

शहर में खेलो इंडिया की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। खेलो को प्रमोट करने के लिए स्कूल और कॉलेजों प्रमोशन कार्यक्रम हुए और अब प्रशासनिक संकुल में रंगोली बनाई जा रही हैं। छत्तीसगढ़ मैं रहने वाला संतोष पटेल विगत चार दिनों से रंगोली बनाने में जुटा है। 20 बाय 20 के क्षेत्र में रंगोली बनाने में 90 से 100 किलो रंगोली का उपयोग किया जाएगा। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के हाथ में गोल्ड दिखाते हुए तस्वीर बनाई।

संतोष पटेल का कहना है की रंगोली बनाने के लिए पहले जमीन पर चौक से हल्की सी रेखाएं बनाई जाती है। इसके बाद मोबाइल में देखकर इन रेखाओं में अलग-अलग कलर को नेचुरल तरीके से सजाया जाता है। ताकि तस्वीर को उभरकर सामने आए। संतोष का कहना है कि करीब 3 साल पहले रंगोली बनाने की प्रैक्टिस शुरू की थी। मोबाइल में देखकर घरों के बाहर छोटी रंगोली बनाई। इसके बाद बड़ी रंगोलियां बनाना शुरू की इससे पहले कई जिलों में रंगोली बना चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button