नेशनल/इंटरनेशनल

कोर्ट में घुसा तेंदुआ, कई लोगों को किया लहूलुहान, वकीलों ने भागकर बचाई जान…

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोर्ट परिसर में आज अचानक तेंदुआ पहुंच गया। इससे परिसर में हड़कंप मच गया। तेंदुए ने कुछ लोगों को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने तुरंत सूचना प्रशासन को दी. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची टीम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

गाजियाबाद के कोर्ट परिसर में बुधवार को एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ के हमले में एक सिपाही, एक ‌‌वकील, जूता पॉलिश करने वाला व्यक्ति समेत कई लोग घायल हुए है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। तेंदुए के घुसते ही कोर्ट रुम को खाली कराए गए। तेंदुए के घुसने से कोर्ट परिसर में दहशत और अफरा तफरी का माहौल है।

तेंदुआ घुसते ही पुरानी बिल्डिंग के सारे कोर्ट रूम खाली कराए गए। बताया जा रहा है कि तेंदुआ करीब 60 मिनट से कोर्ट परिसर में मौजूद है। पूरी कचहरी में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। वकीलों और कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा कि दो वकील फावड़ा और डंडा लेकर तेंदुए को पकड़ने के लिए बिल्डिंग में घूम रहे हैं। तीसरा वकील इसका वीडियो बना रहा था। इसी बीच तेंदुए ने उन पर हमला कर देता है। वहीं, वकील तेंदुआ पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button