क्राइम

देश की रक्षा करने वाले ही नहीं है सुरक्षित ,दो पुलिस कर्मियों की हत्या

पुलिस कर्मी अपना फर्ज निभाते हैं, दिन रात सड़कों पर घूम घूमकर शहर की रखवाली करते हैं तो उनकी वजह से हम चैन से सो पाते हैं। लेकिन अब वही पुलिस कर्मी सुरक्षित नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावरों ने दो पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी है।

मामला झारखंड के देवघर का है जहां एक व्यवसायी की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक जिले के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत श्याम गंज अंडा पट्टी मोहल्ले में मुठभेड़ की घटना हुई। यहां मछली व्यवसायी सुधाकर झा की सुरक्षा में तैनात पुलिस के 2 जवान शहीद हो गए। घटनास्थल की दूरी नगर थाना से महज 500 मीटर है। मृत जवानों की पहचान रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव के रूप में हुई है। दोनों साहिबगंज के रहने वाले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button