अपनी मांगो को लेकर पिछड़ा वर्ग ने निकली दंतेवाड़ा मे रैली
नरेंद्र श्रीवास्तव।
दंतेवाडा
20 फ़रवरी( सोमवार) को अयोजित पिछड़ा वर्ग कल्याण संग के तत्वाधान मे जिला वार्षिक सम्मेलन के दौरान पिछड़ा वर्ग समाज के लोग हजारों की संख्या मे उपस्थित होकर शक्ति प्रदर्शन कर रैली निकालते हुए अपने मांग के लिए नारा लगाए। पश्चात कार्यक्रम के मुख्य समारोह स्थल पर संगठन के पदाधिकारी सहित समाज प्रमुखो ने अपने मांगो को प्रमुखता से व्यक्त करते हुए एकजुट होने की बात कही। पिछड़ा वर्ग अपने मूल मांगो को लेकर लोगो मे जनजागरूकता लाने पर जोर की बात कही, मंडल आयोग के सिफारिश अनुसार ओबीसी आरक्षण 27% जल्द लागु करने, क्रीमिलेयर, नॉन क्रीमिलेयर की समाप्त करने, सरकारी विज्ञापनों मे ओबीसी वर्ग का आरक्षण, पेशा एक्ट मे ओबीसी की सहभागिता, प्रदेश मे सभी शैक्षणिक वर्गों मे ओबीसी छात्रावास स्थापना सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संग के प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, संरक्षक लीलाराम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष्य जितेंद्र साहू, सयुक्त प्रदेश सचिव बीरबल सिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा गणेश राम यादव, बस्तर जिलाध्यक्ष तरुण सिंह , कोंडागाँव जिलाध्यक्ष फूलचंद दीवान, कांकेर जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल, धमतरी जिलाध्यक्ष अंगेश हीरवानी, सुकमा जिलाध्यक्ष धनीराम यादव, माँ दंतेश्वरी पुजारी परमेश्वर नाथ जिया बाबा, उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, रामेश्वर यादव, सचिव भीमसेन यादव, संतोष सेटिया, भूपेंद्र ठाकुर, केशर यादव, नीलम ठाकुर, मनीराम यादव सुरजीत सिंह ठाकुर, अर्जुन सिंह ठाकुर, विभिन्न समाज के जिला पदाधिकारी सहित विशाल जन समूह उपस्तिथ हुए।