छत्तीसगढ़

सुबह 10 बजे स्टीयरिंग कमेटी की बैठक के साथ शुरु होगा कांग्रेस महा अधिवेशन, शाम 4 बजे सब्जेक्टिव कमेटी की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार 24 फरवरी को सुबह 10 बजे स्टीयरिंग कमेटी की बैठक के साथ कांग्रेस के 85वें महा अधिवेशन की शुरुआत होगी। इसी दिन शाम 4 बजे सब्जेक्टिव कमेटी की बैठक होगी।

महा अधिवेशन में हिस्सा लेने कांग्रेस संगठन के तमाम बड़े नेता गुरुवार से ही रायपुर पहुंचने लगे हैं। एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शाम रायपुर पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगी। फिलहाल सोनिया गांधी के रायपुर पहुंचने के अधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है।

24 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले कांग्रेस महा अधिवेशन में पाटी। का पूरा केंद्रीय नेतृत्व और राज्यों की निर्णायक समितियां यहीं रहने वाली हैं। इस दौरान कई राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का रोडमैप तय होगा।

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों के चुनाव में आमराय बनाने का प्रयास

सूत्रों की माने तोे महाअधिवेशन के दौरान कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों के भी चुनाव कराएं जा सकते हैं। सुगबुगाहट है कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों के चुनाव में आम सहमति बनने से सदस्यों को मनोनित भी किया जा सकता है। पार्टीस्तर पर इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि 1960 के बाद रायपुर में यह कांग्रेस का इस तरह का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। अक्टूबर 1960 में रायपुर में कांग्रेस का एक विशेष अधिवेशन हुआ था। उसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु, लाल बहादुर शास्त्री सहित पूरा केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व पहुंचा था।

कांग्रेस राज्यों के सीएम और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी होंगे शामिल

गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश भी रायपुर पहुंच गए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु भी शाम को रायपुर पहुंचे। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की टीम पहले ही यहां पहुंच चुकी है।

कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के दूसरे 45 नेताओं के आने का क्रम शुक्रवार सुबह तक जारी रहेगा। इन नेताओं में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व लोक सभा अध्यक्ष मीरा कुमार जैसे नेता शामिल हैं।

कांग्रेस के 24 से 26 फरवरी तक होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए नवा रायपुर के मेला स्थल पर 12 से ज्यादा डोम तैयार किये गये हैं। प्रत्येक डोम एयरकंडीशंड है। अधिवेशन के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है। जिस डोम में सारे वीआईपी रहेंगे।

इसके अलावा भोजन, बैठक, मीडिया गैलरी सहित सभी डोम एयरकंडीशंड होंगे। अधिवेशन में शामिल होने वाले लगभग 15 हजार सदस्य और ड्यूटी में लगे 5 हजार लोगों के लिए रोजाना वहीं भोजन बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button