पॉलिटिक्स

सोनिया गांधी ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर रायपुर में दिए ये संकेत, क्या सियासी करियर को कह सकती हैं अलविदा

राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस अधिवेशन का दूसरा दिन है जिसमे सभी बड़े दिग्गज नेता आज एक मंच पर ही मौजूद हुए। आज रणदीप सुरजेवाला ने 6 बड़े संशोधनों के बारे में बताया। वहीँ आज मंच पर मौजूद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने अपने सियासी करियर को लेकर बड़ी बात कह दी। सोनिया गांधी ने ये संकेत दिए कि वे जल्द ही अपना राजनितिक करियर ख़त्म कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है। 2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय, व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मुझे पूरा सहयोग मिला। जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि है, वह ये कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब मेरी पारी समाप्त हो सकती है।

ये पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी नहीं है, बल्कि एक परिवार है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया। देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है

वहीँ सीएम भूपेश ने भी कहा कि पूरे कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन पर देश ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें हैं। यह अधिवेशन तब हो रहा है जब पडोसी देश से हमारे रिश्ते ठीक नहीं है। आज किसान हो, अनुसुचित महिलाएं हों, युवा हो सभी के हांथ में काम दिया है और इसी की बदौलत हमारे प्रदेश में सबसे कम बेरोजगारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button